LETEST
Blog

अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार…

धमतरी छत्तीसगढ़ / धमतरी जिले के आस-पास के क्षेत्रों में लगातार हो रही मोटर सायकल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। इस कार्यवाही में कुल 17 चोरी की मोटर सायकलें बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद वाहनों की अनुमानित कुल कीमत लगभग 04 लाख रूपये आँकी गई है।04.07.2025 को प्रार्थी उत्तम तिवारी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उन्होंने ए.यू. बैंक के सामने अपनी हीरो फैशन प्रो (CG-05-X-8420) मोटर सायकल खड़ी की थी, जो कुछ समय पश्चात अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक के स्पष्ट दिशा-निर्देश पर टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पतासाजी की गई। एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान होने पर पूछताछ में उसने चोरी स्वीकार की।

मुख्य आरोपी कश्यप पटेल, निवासी अड़ेगा, थाना केशकाल, जिला कोण्डागांव द्वारा पूछताछ में धमतरी सहित अन्य जिलों से मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया गया। उसके मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई, जहां से कुल 17 मोटरसायकलें बरामद की गईं। चोरी की गई गाड़ियों को आरोपी द्वारा विल्लू कोर्राम एवं गणेश भारद्वाज को बेचे जाने की जानकारी मिलने पर उन्हें भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

(01) कश्यप पटेल, पिता फागुराम पटेल (उम्र 54 वर्ष) निवासी – ग्राम अड़ेगा, थाना केशकाल, जिला कोण्डागांव (छ.ग.)

(02) विल्लू कोर्राम, पिता मनसाय कोर्राम (उम्र 29 वर्ष) निवासी- ग्राम छींदपारा, थाना माकड़ी, जिला कोण्डागांव (छ.ग.)

(03) गणेश कुमार भारद्वाज, पिता स्व. गुहाराम भारद्वाज (उम्र 57 वर्ष) निवासी- ग्राम जरनडीह, थाना केशकाल, जिला कोण्डागांव (छ.ग.)

पुलिस अधीक्षक कुशल नेतृत्व

इस पूरी कार्रवाई में एसपी सुरज सिंह परिहार की त्वरित योजना, सख्त निर्देश और निगरानी की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से जहां वाहन चोरी के मामलों में कमी आने की उम्मीद है, वहीं आम जन में विश्वास भी मजबूत हुआ है। धमतरी पुलिस की इस महत्वपूर्ण सफलता को लेकर स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने भी सराहना की है। साथ ही पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page