
जशपुरनगर // बगीचा विकासखण्ड के जरूडांड में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए हादसे में मृतकों और घायलों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छा नुदान मद से बत्तीस लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु होने के साथ 24 अन्य लोग घायल हुए थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेसाय ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को घायलों की चिकित्सा सुविधाओं और आवश्यक मदद करने के निर्देश दिए थे।
शनिवार को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने जुरुडांड मे घर घर जाकर पीड़ित परिवारों का हाल-चाल जाना और मृतक के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। इस दौरान मुकेश शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सीदाम, जनपद उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, हरीश आरक्षक, मंडल उपाध्यक्ष बन्धार यादव, तहसीलदार महेश्वर उइके, नायब तहसीलदार अन्य तहसील स्टाफ सहित सरपंच और ग्रामवासी मौजूद रहे।



