LETEST
Blog

तपती गर्मी में ‘जल नायक’ बने राजेश सूर्यवंशी, खूंटाघाट से छोड़ा जीवनदायी पानी…सैकड़ों गांवों की प्यास बुझाने उतरे राजेश सूर्यवंशी, खूंटाघाट से बहा राहत का सैलाब… देखें वीडियो

बिलासपुर के खूंटाघाट बांध (खारंग जलाशय) से 25 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे निस्तारी (घरेलू उपयोग) के लिए पानी छोड़ा गया । इस निर्णय से 107 गांवों के 211 तालाब भरे जाएंगे, जिससे भीषण गर्मी में ग्रामीणों, पशुओं को राहत मिलेगी और भूजल स्तर बढ़ेगा। बांध में इस वर्ष 80% जलभराव है।

बिलासपुर – भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुवे आज जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने खूंटाघाट जलाशय से दायीं और बायीं तट की नहरों में पानी छोड़ा, जिससे सैकड़ों गांवों में उम्मीद की नई किरण जाग उठी है।बताया गया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य गर्मी के मौसम में सूखते तालाबों को भरना है, ताकि ग्रामीणों और मवेशियों के लिए पानी की उपलब्धता बनी रहे। इस दौरान स्वयं अध्यक्ष ने जलाशय का गेट खोलकर इस अभियान की शुरुआत की। इस फैसले से नहर किनारे बसे 100 से अधिक गांवों के 211 तालाबों को नया जीवन मिलने जा रहा है।वर्तमान हालात ऐसे हैं कि कई गांवों में तालाब सूखने की कगार पर पहुंच चुके थे, जिससे निस्तारी का संकट गहराता जा रहा था। ऐसे में यह कदम ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि हर हाल में तालाबों को भरा जाए और पानी की एक-एक बूंद की निगरानी की जाए।जनप्रतिनिधियों  ने साफ चेतावनी भी दी है कि इस पानी का उपयोग केवल तालाब भरने के लिए किया जाए। यदि कोई इसका दुरुपयोग करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि पानी का जिम्मेदारी से उपयोग करें, ताकि हर गांव तक राहत पहुंच सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page