
कोरबा/कटघोरा // अवैध शराब के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आबकारी वृत दीपका की टीम ने ग्राम राजकम्मा के आवासपारा में दबिश देकर 13.2 लीटर महुआ शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान भगवती पति रामवचन ध्रुव (30 वर्ष), निवासी राजकम्मा के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया है।
आबकारी विभाग के अनुसार कार्रवाई 20 सितंबर 2026 को की गई। मामले की विवेचना आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला लक्षवानी कर रही हैं। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक नारायण कंवर, आबकारी आरक्षक अभिषेक चौहान तथा नगर सैनिक पवन रजवाड़े शामिल रहे। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।



