LETEST
Blog

प्रशिक्षु थाना प्रभारी रतनपुर अंशिका जैन के नेतृत्व में दबिश: 152 लिटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त, 01 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर छत्तीसगढ़ // बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 152 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम  भरदैयाडीह के जंगल में अवैध रूप से शराब निर्माण और बिक्री की सूचना मिली थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु थाना प्रभारी रतनपुर अंशिका जैन के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

रीट के दौरान पुलिस ने आरोपी बहोरिक राम धनवार 55 निवासी भरदैयाडीह को पकड़ा। उसके कब्जे से 152 लीटर कच्ची मौहा शराब जिसकी कीमत करीब 30,400 रुपए बताई गई है जिसे जब्त की गई। साथ ही शराब बनाने में उपयोग होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

उक्त कार्रवाई में प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन थाना प्रभारी रतनपुर, प्रधान आरक्षक सैयद अकबर अली, आरक्षक संजय यादव, शशिकांत कौशिक, लेखपाल खुसरो व अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page