सराफा व्यापारियों एवं गोल्ड लोन कंपनियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क: पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से कहा- कर्मचारियों की जानकारी रखें, सीसीटीवी दुरुस्त करें…

सजग कोरबा – सजग कोरबा अभियान के तहत सराफा, व्यापारियों एवं गोल्ड लोन कंपनियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोरबा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।
कोरबा छत्तीसगढ़ // पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की पहल की गई है। अधिकारियों ने सराफा मार्केट के व्यापारियों और गोल्ड लोन कंपनियों के साथ बैठक की। उन्होंने व्यापारियों को कई महत्वपूर्ण सुरक्षा निर्देश दिए।
अधिकारी ने व्यापारियों को निर्देश दिया कि वे अपनी दुकानों में काम करने वाले सभी कर्मचारियों की पूरी तरह जानकारी अपने पास रखें। साथ ही दुकानों पर लगे खराब सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत कराएं।नए कैमरे इस तरह लगवाएं कि वे सड़क की गतिविधियों को भी कवर कर सकें। कैमरों की रिकार्डिंग कम से कम तीस दिनों तक सुरक्षित रखने तथा समय समय पर उनकी जांच करने की भी सलाह दी। एवं पुलिस ने व्यापारियों को सुरक्षा के लिए चौकीदार रखने की सलाह भी दी। और व्यापारियों को यह भी हिदायत दी गई की दुकान में आने वाले संगीत व्यक्तियों पर विशेष नजर रखें तथा मास्क पहनकर आने वाले व्यक्तियों को बिना पहचान सुनिश्चित किए कीमती सामान न दें। किसी भी प्रकार की संगीत गतिविधि या व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल संबंधित थाना, पुलिस कंट्रोल रूम अथवा डायल 112 को सूचना देने की अपील की। कोरबा पुलिस का यह कदम सराफा मार्केट और गोल्ड लोन कंपनियों की सुरक्षा को मजबूत करने और अपराध को रोकने के लिए उठाया गया है।



