LETEST
Blog

कोरबा पुलिस की कबाड़ कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई, 16 टन कबाड़-4 वाहन जब्त…

कोरबा छत्तीसगढ़ // पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में कोरबा पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबार पर बड़ा प्रहार किया। उरगा और कुसमुंडा पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई में कुल 16 टन लोहे का कबाड़ और 4 वाहन जब्त किए गए, जिसकी अनुमानित कीमत 13.40 लाख रुपये है।

उरगा पुलिस ने 6 जून को कुरूडीह के बंद परिसर में दबिश देकर 14 टन कबाड़, मोटरसाइकिल के कटे पार्ट्स और 3 वाहन जब्त किए, कीमत 12.60 लाख रुपये। कुसमुंडा पुलिस ने 7 जून को जरहाझेल मार्ग पर लावारिस पिकअप से 2 टन कबाड़ भरा वाहन पकड़ा, चालक फरार हो गया।

जप्त सामग्री को कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला, इसलिए धारा 106 बीएनएस के तहत कब्जे में लिया गया। पुलिस ने कहा कि कबाड़ चोरी और अवैध कारोबार पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page