LETEST
Blog

चंद्रमणि का हत्यारा कुणाल गिरफ्तार” – बोलेरो से कुचलकर हत्या, पत्रकार से बलवा और बलगी डकैती में भी निकला मास्टरमाइंड…

कोरबा // मानिकपुर में बोलेरो से कुचलकर चंद्रमणि रात्रे उर्फ दादू की हत्या करने वाला आरोपी राजेन्द्र साहू उर्फ कुणाल साहू, 22 वर्ष, आखिरकार कोरबा पुलिस की गिरफ्त में। “सजग कोरबा” अभियान के तहत SP के निर्देश पर बनी विशेष टीमों ने 50 से ज्यादा CCTV, तकनीकी साक्ष्य और ह्यूमन इंटेलिजेंस जोड़कर केस सुलझाया।

6-7 जून की दरमियानी रात शुभम सिंह बघेल के परिचित चंद्रमणि को बोलेरो CG-12 BD-5025 से टक्कर मारकर गंभीर चोट पहुंचाई गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाली में अपराध क्रमांक 500/2026 दर्ज कर जांच शुरू हुई।

पूछताछ में कुणाल ने साथी योगेन्द्र बघेल उर्फ योगी के साथ हत्या करना कबूल किया। बोलेरो जब्त। चौंकाने वाली बात यह कि कुणाल उसी दिन बाकीमोंगरा के बलगी में हुई डकैती में भी शामिल था – उस केस में पहले दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इसके अलावा वह पत्रकारों से हुए बलवा मामले में भी संलिप्त पाया गया।

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि CCTV खंगालने और 100 से अधिक लोगों से पूछताछ के बाद ही कुणाल तक पहुंच संभव हुई। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page