LETEST
Blog

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने वाला 5000 का इनामी आरोपी नागपुर से गिरफ्तार…

बिलासपुर, 11 जून 2026 // थाना सरकंडा पुलिस ने शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने वाले फरार आरोपी अजय कुमार बघेल को नागपुर, महाराष्ट्र से दबोचा। गिरफ्तारी पर 5000 रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी पिछले 3 महीने से फरार चल रहा था।

पीड़िता की शिकायत पर दर्ज FIR के अनुसार, आरोपी अजय कुमार बघेल, 26 वर्ष, निवासी बुढ़तीपारा, पौसरा, थाना कोनी, 4 साल से पीड़िता से शादी का वादा कर बात करता था। 4 नवंबर 2024 को शादी का झांसा देकर उसने पीड़िता से जबरन शारीरिक संबंध बनाए और 18 जून 2025 तक शोषण करता रहा। अप्रैल 2025 में पीड़िता गर्भवती होने पर आरोपी ने जबरन दवा खिलाकर एक माह का गर्भ गिरवा दिया। बाद में सामाजिक तौर पर शादी का वादा किया, फिर मुकर गया।

सरकंडा पुलिस ने अपराध क्रमांक 383/2026, धारा 69 BNS के तहत मामला दर्ज किया। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन और ASP पंकज पटेल, CSP निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर सूचना पर नागपुर के एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स से आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा।

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में उनि अमृत लाल साहू, प्र.आर. भुनेश्वर मरावी, आरक्षक रमेश देवांगन की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page