Blog
BJP नेता धरमलाल कौशिक से लूट का मामले में रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 घंटे के भीतर दबोचा गया लुटेरा…

धरमलाल कौशिक से जुड़ी लूट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
रायपुर छत्तीसगढ़ // सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक से जुड़ी लूट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी मणिचंद ध्रुव को चूनाभट्टी इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार मणिचंद ध्रुव ने ही वारदात को अंजाम दिया था। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


