
वरिष्ठ पत्रकार राहुल सेन को छत्तीसगढ़ की अहम जिम्मेदारी, एक माह में प्रदेश शाखा गठन का मिला टास्क
रायपुर, छत्तीसगढ़ 15 सितंबर 2026 // छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता राहुल सेन को अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तपन कुमार घोष ने राहुल सेन को छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित गौतम ने भी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
पत्रकारिता के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय
राहुल सेन वर्ष 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के विभिन्न समाचार संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वर्तमान में वे News 21 के स्टेट हेड एवं एडिटर, छत्तीसगढ़ जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन एसोसिएशन के स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी, Helping Human Human Rights Foundation के स्टेट PRO तथा The Police Today छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी के प्रभारी के रूप में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के लंबे अनुभव के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने वाले राहुल सेन की नई नियुक्ति को संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के तौर पर देखा जा रहा है।
कला और संस्कृति के संरक्षण को देंगे प्राथमिकता
नई जिम्मेदारी मिलने पर राहुल सेन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तपन कुमार घोष एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित गौतम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
एक माह में प्रदेश शाखा गठन की जिम्मेदारी
अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ ने राहुल सेन को संगठनात्मक विस्तार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी है। उन्हें आगामी एक माह के भीतर छत्तीसगढ़ प्रदेश शाखा का गठन कर इसकी सूचना राष्ट्रीय कार्यालय को देने का दायित्व दिया गया है।
नई जिम्मेदारी के साथ राहुल सेन के सामने प्रदेशभर में संगठन का विस्तार करने, सांस्कृतिक गतिविधियों को गति देने और कला एवं संस्कृति से जुड़े लोगों को संगठन से जोड़ने की महत्वपूर्ण चुनौती होगी।




