शराब परोसने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, 162 लीटर शराब के साथ मोटरसाइकिल जप्त…

बिलासपुर एवं पेण्ड्रा जिला के सरहदी ग्राम भनवारटंक चौकी बेलगहना में प्रसिद्ध मरहीमाता मंदिर स्थित है उक्त स्थान पर रविवार को भारी संख्या में आसपास के जिले और प्रदेश से लोग दर्शन करने आते है विगत कुछ दिनों से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि कुछ असमाजिक तत्व एवं शराब के कारोबारी मंदिर के आसपास के घने जंगलों एवं पहाड़ो एवं जटिल भौगोलिक स्थिति एव चौकी से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी का लाभ लेकर शराब का अवैध कारोबार करने लगे है, उक्त सूचना पर उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा उक्त क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर क्षेत्र को नशे के व्यापारियों से मुक्त कराये जाने हेतु निर्देश दिया गया था,उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशो के परिपालन मेंअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण मधुलिका सिंह, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा नुपुर उपाध्याय के दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर आज दिनांक 19.04.2026 को बेलगहना पुलिस के द्वारा विशेष टीम गठित कर रेड कार्यवाही की कार्ययोजना तैयार की गई। मरहीमाता भनवारटंक में जिस क्षेत्र में शराब विक्रय की सूचना थी उस स्थान पर जाने के लिये एक मात्रा रास्ता होने एवं पूर्व में पुलिस की रेड कार्यवाही से पहले ही शराब विक्रेताओं को पुलिस की आने की सूचना मिल जाती थी. आज दिनांक को बेलगहना पुलिस टीम के द्वारा ग्रामीण दर्शनार्थियों का भेष धारण कर पीकप वाहन से दर्शनार्थी बनकर कार्यवाही हेतु गये थे, जिस वजह से अवैध कार्य करने वालों को पुलिस की आने की भनक नहीं लग पाई और ग्रामीणों के भेष में पुलिसकर्मियों के द्वारा शराब बेच रहे लोगो को दबोच लिया गया, आज की रेड कार्यवाही के दौरान पुलिस ने मौके से अलग अलग स्थानों में शराब बेच रहे 1 मो.आसीफ उर्फ लवि खान पिता मो अजहर खान उम्र 30 वर्ष साकिन आमागोहन खोंगसरा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब, 2- दीपक पासी पिता जीवनलाल पासी उम्र 40 वर्ष साकिन तुलुफ चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से 50 लीटर महुआ शराब एवं मोटरसायकल 3 गोरेलाल सुल्तान पिता सुन्दरलाल सुल्तान उम्र 50 वर्ष साकिन करवा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से 22 लीटर महुआ शराब, 4- रंजीत सोनी उर्फ जीत सोनी उम्र 18 वर्ष 03 माह साकिन टेगनमाड़ा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब 5- करीम खान पिता कमरूद्दीन खान उम्र 29 वर्ष साकिन आमागोहन चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब, 6- जशवंत सिंह पिता जोगेन्द्र सिंह उम्र 52 वर्ष साकिन तारबहार चौक थाना तारबहार जिला बिलासपुर हालमुकाम तुलुफ चौकी बेलगहना थाना कोटा के कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब सहित धर दबोचा पकड़े गये 162 लीटर एवं एक मोटरसायकल कुल कीमती 77400 रू. का जप्त कर सभी आरोपियों के गये आरोपियों से कुल महुआ शराब विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट अन्तर्गत कार्यवाही की जाकर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है
आज के उक्त कार्यवाही में बेलगहना पुलिस चौकी के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा है।
नाम आरोपीगण-
1- मो.आसीफ उर्फ लवि खान पिता मो अजहर खान उम्र 30 वर्ष साकिन आमागोहन खोंगसरा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग.
2- दीपक पासी पिता जीवनलाल पासी उम्र 40 वर्ष साकिन तुलुफ चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग.
3- गोरेलाल सुल्तान पिता सुन्दरलाल सुल्तान उम्र 50 वर्ष साकिन करवा चौकी बेलगहना
4- रंजीत सोनी उर्फ जीत सोनी उम्र 18 वर्ष 03 माह साकिन टेगनमाड़ा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर
5- करीम खान पिता कमरूद्दीन खान उम्र 29 वर्ष साकिन आमागोहन चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर
6- जशवंत सिंह पिता जोगेन्द्र सिंह उम्र 52 वर्ष साकिन तारबहार चौक थाना तारबहार जिला बिलासपुर हालमुकाम- तुलुफ चौकी बेलगहना थाना कोटा
जप्ती
162 लीटर हाथ भटठी का बना हुआ महुआ शराब, घटना में प्रयुक्त प्रेशन प्रोमोटरसायकल कमांक सीजी 10 ई एफ 4952 कुल कीमती 77400


