कोरबा: गौ सम्मान अभियान के तहत लोगों के बीच हस्ताक्षर अभियान…

कोरबा छत्तीसगढ़ // भारत में गौ हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने और गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा को लेकर कोरबा में सोमवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गौ सेवक दल के सदस्यों ने मौके पर कहा कि भारत के समस्त विद्वान संतों के सानिध्य एवं असीम कृपा से गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा एवं गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को लेकर पूरे देशभर में गौ माता के भक्तों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हजारों लोगों ने गौ माता के समर्थन में हस्ताक्षर किया है।
उन्होंने बताया कि जिला में आज गौ सेवा सम्मान दिवस मनाया गया। आगे उन्होंने कहा गौ सम्मान आह्वान अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि केंद्र सरकार और देश की सभी राज्य सरकारों से राष्ट्रीय और भारतीय संस्कृति के हित में संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से प्रार्थना कर गौ हत्या पर पूरे भारत में पूर्ण प्रतिबंध लगे, गौ हत्या पूर्ण रूप से समाप्त हो, गौ माता की सेवा हेतु केंद्रीय कानून लागू हो और केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय बने, जिससे संपूर्ण भारतवर्ष में समान रूप से गौ सेवा हो सके l
मौके पर गौ सेवा दल के सदस्य प्रेम सोनी, साहिल साहू, चेतन साहू, संतानु मिश्रा, जयसवाल, कुणाल जयसवाल, मेघा चौहान कृषु यादव, पवन सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त मौजूद थे।



