LETEST
Blog

प्रेमी ने बनाया वीडियो, दोस्तों ने किया ब्लैकमेल: बालको में नाबालिग से जुड़े मामले में 10 आरोपी जेल भेजे गए…

कोरबा छत्तीसगढ़ // बालको थाना क्षेत्र में नाबालिग से जुड़े ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों ने नाबालिग का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर दबाव बनाया था।

*क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय पीड़िता ने दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उसका गांव के ही होरीलाल चौहान, 30 वर्ष से परिचय था। आरोप है कि होरीलाल ने नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और बाद में अपने दोस्तों को दिखा दिया।

*वीडियो वायरल की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग
वीडियो की जानकारी गांव के अन्य युवकों तक पहुंचने के बाद उन्होंने नाबालिग को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग पर दबाव बनाने लगे। कुछ युवकों ने उसे परेशान भी किया।

*भाई को बताई आपबीती, फिर हुई FIR
लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान पीड़िता ने अपने भाई को पूरी बात बताई। इसके बाद पीड़िता का भाई उसे लेकर बालको थाना पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

*कुछ घंटों में 10 आरोपी गिरफ्तार
शिकायत मिलते ही बालको थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

*ये हैं गिरफ्तार आरोपी

*ग्रामीणों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और नाबालिग से जुड़े इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

बालको पुलिस की गिरफ्त में सभी दस आरोपी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page