LETEST
Blog

1 करोड़ 22 लाख 245 किलोग्राम गांजा, आर्टिगा में अवैध तस्करी करते पुलिस ने एमपी के एक आरोपी को किया गिरफ्तार…

बिलासपुर / रतनपुर // सत्रह अप्रैल स्थानीय पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा भारी मात्रा में अवैध मादक 245 किलोग्राम गांजा कीमती 1 एक करोड़ 22 लाख रुपए, गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन मारुति आर्टिगा, कीमती 8,00,000 रुपए कुल कीमती 13,050,000 रुपए सही थे, एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – अमित कुमार केवट, पिता त्रिवेणी प्रसाद केवट उम्र, 33 वर्ष निवासी भूतही टोला थाना बुढ़ार जिला शहडोल, मध्यप्रदेश।

दिनांक 17/04/26 को सूचना मिला कि मारुति आर्टिगा कार क्रमांक CG 04 QD 7255 में अवैध रूप से भारी मात्रा में मादक पदार्थ। गांजा कटघोरा की ओर से मरवाही के रास्ते मध्य प्रदेश ले जा रहे हैं, की सूचना पर थाना रतनपुर पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा उप संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं अनुभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नूपुर उपाध्याय को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर रेट कार्रवाई करने टीम नेशनल हाईवे नवापारा चौक भेड़ी मुड़ा के पास रवाना हुई थी, की कटघोरा की ओर से आ रही आर्टिका कार क्रमांक CG 04 QD 7255 को चेक करने पर भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा 245 किलोग्राम कीमती 1 करोड़ 22 लाख रुपए व गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन आर्टिगा को आरोपी अमित कुमार केवट निवासी भूतही टोला बुढ़ार से जब्त कर, उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन, निरीक्षक अनिल अग्रवाल,ACCU प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपति, उप निरीक्षक विष्णु यादव, उपनिरीक्षक कमलेश बंजारे, प्रधान आरक्षक सैयद अकबर अली एवं अन्य पुलिस स्टाफ का योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page