LETEST
Blog

कोरबा में बेजुबान पर क्रूरता: कार से कुचलकर 3-4 फीट तक घसीटा, आरोपी ड्राइवर फरार…

रात में सड़क किनारे सो रहे फीमेल कुत्ते को कार ने कुचला, स्थानीय लोगों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग.

बेजुबान पर कार चढ़ाई और हो गए फरार

कोरबा छत्तीसगढ़|कोरबा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कार चालक ने सड़क किनारे सो रहे एक फीमेल कुत्ते को बेरहमी से कुचल दिया। घटना बीती रात की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, कुत्ता सड़क किनारे सो रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार वहां से गुजरी और सीधे उसके ऊपर चढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले कार के आगे के टायर से कुत्ते को कुचला गया, जिसके बाद वह पीछे के टायर में फंस गया और करीब 3 से 4 फीट तक घसीटता चला गया।
बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने वाहन रोकने के बजाय लापरवाही दिखाते हुए गाड़ी आगे बढ़ाई, जिससे कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल कुत्ते को देखा, जो बुरी तरह जख्मी हालत में तड़प रहा था। क्षेत्रवासियों के अनुसार, यह फीमेल कुत्ता इलाके में लंबे समय से रह रहा था और लोग उसे नियमित रूप से खाना खिलाते थे।
मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की तस्वीरें और जानकारी अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा की। इसके साथ ही पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर आरोपी चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की मांग की गई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page