LETEST
Blog

सजग कोरबा” अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की रात्रिकालीन चेकिंग…

कोरबा छत्तीसगढ़ // पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना-चौकी क्षेत्रों में गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की विशेष रात्रिकालीन चेकिंग की गई।

प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की टीमों ने बदमाशों के निवास और संभावित ठिकानों पर पहुंचकर सत्यापन किया। इस दौरान उनके वर्तमान मूवमेंट, गतिविधियों, रोजगार एवं आय के स्रोतों की जानकारी ली गई तथा रहन-सहन और जीवनशैली की जांच की गई। साथ ही पूर्व में उनके साथ आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे या वर्तमान में संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों की भी जानकारी संकलित की गई।

पुलिस ने संदिग्ध आर्थिक स्थिति और आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने के साथ ही सभी को कानून व्यवस्था भंग न करने और अवैध गतिविधियों से दूर रहने की सख्त समझाइश दी।

कोरबा पुलिस ने कहा कि अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बदमाशों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी ऐसे विशेष अभियान नियमित रूप से चलाकर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page