
भाटापारा/रायपुर // छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा के प्रदेश स्तरीय चुनाव में महासचिव पद के प्रत्याशी *नरेंद्र वैष्णव (भाटापारा)* को समाज के विकास के लिए निर्णायक बताया जा रहा है। 14 जून को दूधाधारी मठ, रायपुर में होने वाले मतदान में वैष्णव समाज से उनको समर्थन देने की अपील की गई है।
नरेंद्र वैष्णव भाटापारा वैष्णव समाज के अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा-वरिष्ठ) हैं। छत्तीसगढ़ में समाज सेवा और संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए उनका नाम जाना-पहचाना है। पिछला महासभा चुनाव निर्विवाद रूप से सम्पन्न कराने में उनकी अहम भूमिका रही। भाटापारा वैष्णव समाज भवन निर्माण और समाज को एकता के सूत्र में बांधे रखने में भी उनका सक्रिय योगदान रहा।
सहयोगी बताते हैं कि व्यवहार कुशलता, मिलनसारिता और सरलता उनके व्यक्तित्व की पहचान है। वे लगातार महासभा के कार्यक्रमों में सक्रिय हैं और युवाओं की आवाज को मंच देने वाले नेताओं में गिने जाते हैं।
वैष्णव बंधुओं से अपील की गई है कि नरेंद्र वैष्णव को महासचिव चुनकर समाज को एकता, सेवा और विकास की राह पर आगे बढ़ाया जाए।




