LETEST
Blog

कोरबा में भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने गिनाईं केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियां…

मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल का बिगुल: जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

कोरबा // भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज, टीपी नगर कोरबा में भाजपा जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की बेमिसाल उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आगामी जून माह में आयोजित होने वाले क्रमवार कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी प्रकाश डाला। केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर मुख्य वाचन के रूप में जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन ने जानकारी दी।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। बैठक में मंचासीन अतिथियों में महापौर संजूदेवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी, जोगेश लांबा, मीना शर्मा, पूर्व विधायक रामदयाल उईके तथा जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं अजय विश्वकर्मा ने किया। बैठक में आगामी जून माह के विशेष जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को बूथ स्तर पर अधिकतम संख्या में सुनने हेतु विशेष आह्वान किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क कर सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में जून माह के दौरान वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, विकसित भारत संकल्प अभियान, प्राकृतिक खेती कार्यशाला तथा योग कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन कर योग, सेवा और संकल्प के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस  को जिला, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। पार्टी कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर भाजपा की विचारधारा एवं केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे।बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार की जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों को प्रत्येक घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिले के पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी, मंडल अध्यक्ष-महामंत्री, मोर्चा जिलाध्यक्ष-महामंत्री, प्रकोष्ठ संयोजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page