LETEST
Blog

झीरम घाटी के शहीद नेताओं को कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि…

कोरबा छत्तीसगढ़  // 25 मई 2013 को बस्तर के झीरम घाटी में हुए भीषण नक्सली हमले में शहीद हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की 13वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया।
इस अवसर पर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, प्रदेश महासचिव हरीश परसाई, प्रदेश सचिव बी.एन. सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर, ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पार्षद नारायण लाल कुर्रे, रवि सिंह चंदेल, सीतामढ़ी मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, पूर्व पार्षद अविनाश बंजारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि 25 मई 2013 को बस्तर में आयोजित कांग्रेस के परिवर्तन यात्रा सम्मेलन से लौटते समय दरभा क्षेत्र स्थित झीरम घाटी में नक्सलियों ने घात लगाकर कायराना हमला किया था। अंधाधुंध गोलीबारी में कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शहीद हो गए थे। शहीद होने वालों में महेंद्र कर्मा, नंदकुमार पटेल, दिनेश पटेल, उदय मुदलियार, नारायण साहू, योगेंद्र शर्मा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता, सुरक्षा कर्मी, वाहन चालक एवं स्थानीय नागरिक शामिल थे। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनका बाद में उपचार के दौरान निधन हो गया था।
नेताओं ने कहा कि झीरम घाटी की घटना लोकतंत्र पर किया गया एक कायराना हमला था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस परिवार शहीद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बलिदान को सदैव याद रखेगा। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page