CG Crime: सड़क किनारे खून से सना मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…


कोरबा छत्तीसगढ़ // जिले में रविवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब दर्री मुख्य मार्ग के किनारे नर्सरी के भीतर बरकोहड़िया में एक युवक का खून से सना शव मिला। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष आंकी जा रही है। शव बुरी तरह से लहूलुहान? से लथपथ है। शरीर पर हमले के निशान पाए गए हैं, खासकर शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान स्पष्ट हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है।

बता दें कि घटना की जानकारी क्षेत्र के लोगों ने सुबह करीब 7 बजे CSEB पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ASP लखन पटले सहित फॉरेंसिक व डॉग स्कॉट की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जांजगीर चांपा जिले के सोनसरी पामगढ़ निवासी बसंत पटेल पिता अमरनाथ पटेल के रूप में हुई है।फिलहाल मृतक सर्वमंगला पुलिस चौकी अंतर्गत किराए के मकान में रहता था।
पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से जांच में सहयोग करने की अपील की है।



