LETEST
Blog

योग आयोग के अध्यक्ष का निधन; शिविर में आया अटैक, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित…

बिलासपुर छत्तीसगढ़ // योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा का बिलासपुर में निधन हो गया। बिलासपुर के प्रशिक्षण शिविर में रूप नारायण सिन्हा पहुंचे हुए थे। प्रशिक्षण शिविर में उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। जिस पर उन्हें सिम्स मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्रशिक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। बता दें, भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभ्यान के तहत बिलासपुर जिले में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का दो दिवसीय आयोजन सोमवार और मंगलवार को किया गया था। प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा बिलासपुर आए थे। वे दो दिवसीय बिलासपुर प्रवास पर थे। कल सोमवार से प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ था। जिसका समापन था।

समापन में जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक भी पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम के दौरान रूपनारायण सिन्हा के सीने में तेज दर्द हुआ, तब उन्हें तत्काल सिम्स लाया गया। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तत्काल सिम्स के डीन और एमएस से फोन पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। पर सिम्स पहुंचने पर डॉक्टरों ने रूपनारायण सिन्हा को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। जानकारी लगने के साथ ही भाजपा नेताओं की भीड़ सिम्स में लग गई।

सिम्स में विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नारायण चंदेल, भाजपा नेता भूपेंद्र सवन्नी, हर्षिता पाण्डेय, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सिंह समेत कई भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page