LETEST
Blog

कोरबा में जुटेंगे राष्ट्रीय स्तर के बाल रोग विशेषज्ञ, 23 से 25 अक्टूबर तक होगा छत्तीसगढ़ स्टेट PEDICON 2026…

कक्षा 7वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए 23 अक्टूबर को विशेष हेल्थ वर्कशॉप

कोरबा। बच्चों और किशोरों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कोरबा में छत्तीसगढ़ स्टेट PEDICON KORBA 2026 का आयोजन किया जा रहा है। कोरबा एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की मेजबानी में 23, 24 और 25 अक्टूबर को जश्न रिसोर्ट, कोरबा में तीन दिवसीय बाल रोग सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित विशेषज्ञ वक्ता शामिल होंगे।

आयोजन के अंतर्गत 23 अक्टूबर को कक्षा 7वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए विशेष स्वास्थ्य कार्यशाला आयोजित की जाएगी। सुबह 11 बजे से श्री हरिकिशन पब्लिक स्कूल, टीपी नगर, कोरबा में होने वाली इस कार्यशाला में राष्ट्रीय स्तर के चिकित्सक किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलाव, पोषण, स्वस्थ जीवनशैली और सुरक्षा जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।

कार्यशाला इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की OJAS (Optimising Juvenile & Adolescent Health in Schools) पहल से जुड़ी है। इसके अंतर्गत बच्चों के पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, सक्रिय जीवनशैली और सुरक्षा पर जोर दिया जाएगा।

वहीं, तीन दिवसीय PEDICON सम्मेलन में बदलती बीमारियों, उनकी पहचान, उपचार की नई पद्धतियों और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं पर चर्चा होगी। विशेषज्ञ चिकित्सक अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे, जिससे बाल चिकित्सा के क्षेत्र में ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा।

सम्मेलन की थीम ‘From Clues to Cure’ रखी गई है। आयोजन के पोस्टर में पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना, डॉ. मधुश्री देशपांडे, डॉ. ओमेश खुराना और डॉ. माला चौधरी के नाम फैकल्टी के रूप में शामिल हैं। कार्यशाला के समन्वयक डॉ. धरमवीर सिंह हैं।

कार्यक्रम विवरण
सम्मेलन: 23 से 25 अक्टूबर 2026
स्थल: जश्न रिसोर्ट, कोरबा
विशेष हेल्थ वर्कशॉप: 23 अक्टूबर, सुबह 11 बजे
कार्यशाला स्थल: श्री हरिकिशन पब्लिक स्कूल, टीपी नगर, कोरबा
संपर्क: 8966905259

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page