LETEST
Blog

झपटमारी के 48 घंटे बाद ‘गेम ओवर’: हेमंत-कोमल गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल…

SP विजय पाण्डेय IPS के निर्देशन में कार्रवाई | 30 मई की शाम 7:30 बजे दिया था वारदात को अंजाम | CD डिलक्स बाइक से आए थे बदमाश | मोबाइल-सोने का लॉकेट बरामद |

जांजगीर-चांपा // सायबर थाना पुलिस की सक्रियता से झपटमारी की वारदात का 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने लूट का माल बेचने की फिराक में घूम रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और सोने का लॉकेट बरामद कर लिया गया है।

शनि होटल के पास दिया था वारदात को अंजाम 
प्रार्थी चंद्रहास यादव, निवासी कन्हाईबंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 मई की शाम करीब 7:30 बजे वह साइकिल से काम से घर लौट रहा था। शनि होटल के पास कन्हाईबंद रोड नैला में बाइक सवार तीन युवकों ने उसे जबरन रोक लिया। आरोपियों ने मोबाइल छीन लिया और गले में पहना सोने का लॉकेट झपट लिया। विरोध करने पर मारपीट का भी प्रयास किया।

मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा
SP विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन एवं ASP उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में सायबर थाना व चौकी नैला पुलिस ने जांच शुरू की। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि हेमंत सारथी, कोमल कश्यप और एक नाबालिग लूट का सामान बेचने नैला में ग्राहक तलाश रहे हैं। सायबर थाना प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक के नेतृत्व में पुलिस ने संयुक्त रेड कर तीनों को धर दबोचा।

CD डिलक्स से आए, साइकिल सवार को बनाया निशाना
पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया। बताया कि 30 मई की रात 7:30 बजे CD डिलक्स बाइक से नैला रेलवे फाटक पार कर कन्हाईबंद जा रहे थे। शनि होटल के पास अकेले साइकिल सवार को मोबाइल पर बात करते देखा तो झपटमारी की योजना बनाई। उसे रोककर मोबाइल-लॉकेट लूटकर कन्हाईबंद की ओर भाग गए। तीनों माल बेचकर रकम बांटने वाले थे।

गिरफ्तार आरोपी
1.  *हेमंत सारथी*, पिता अमृतलाल सारथी, उम्र 21 वर्ष, निवासी सारथी मोहल्ला जांजगीर 
2.  *कोमल कश्यप*, पिता उत्तराम कश्यप, उम्र 19 वर्ष, निवासी नैला, जुना तालाब के पास 
3.  *एक विधि से संघर्षरत बालक*

टीम का सराहनीय योगदान 
इस कार्रवाई में निरीक्षक रंजीत कंवर चौकी प्रभारी नैला, सायबर थाना प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान, आरक्षक माखन साहू, प्रदीप दुबे, मो. शाहबाज, प्रधान आरक्षक रूद्रकश्यप, राधेश्याम पूर्णा, आरक्षक भुनेश्वर पटेल, जयप्रकाश टंडन, डीकेश्वर साहू, संतोष प्रधान, राजू, चंद्रशेखर, महिला आर. रुकमणी का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page