LETEST
Blog

रायपुर में 50 करोड़ का पैंगोलिन बेचने आए 2 तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग ने घेराबंदी कर दबोचा…

रायपुर के चंगोराभाठा में वन विभाग ने पखांजूर और बालाघाट के दो तस्करों को 50 करोड़ के जिंदा पैंगोलिन के साथ गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है।

रायपुर // छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जिंदा पैंगोलिन के साथ वन विभाग ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। शातिर तस्कर 50 करोड़ रुपए में तस्करी करने के लिए पैंगोलिन को रायपुर लेकर आए थे।

वन विभाग की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर घेरेबंदी कर इस दुर्लभ जीव का रेस्क्यू किया है। वन विभाग की इस बड़ी कार्रवाई को पुलिस थाना सिटी चंगोराभाठा क्षेत्र में अंजाम दिया गया, जहाँ से पैंगोलिन का रेस्क्यू किया गया।

पखांजूर और बालाघाट से जुड़े तस्करी के तार
पकड़े गए आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि पैंगोलिन को पखांजूर से तस्करी करके रायपुर लाया गया था और यहाँ इसे बेचने की तैयारी थी। गिरफ्तार किए गए दो तस्करों में से एक आरोपी गोपाल बोपचे है, जो मध्य प्रदेश के बालाघाट का रहने वाला है, जिसके पास से पैंगोलिन बरामद किया गया। वहीं दूसरा आरोपी खोखन हालदार है, जो पखांजूर का रहने वाला है

मुख्य आरोपी की तलाश जारी
वन विभाग की टीम ने मौके से इन 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस पूरे गिरोह का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। विभाग की टीम अब मुख्य आरोपी की तलाश में सरगर्मी से जुटी हुई है। साथ ही, वन विभाग अब इस तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों और इसके अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़े होने की संभावनाओं की जांच कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page