LETEST
Blog

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: कटघोरा की दो डेयरियों से संदिग्ध पनीर के सैंपल जांच के लिए भेजे गए…

रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा अभियान तेज, नकली पनीर की आशंका पर खाद्य विभाग ने की सैंपलिंग

कोरबा /कटघोरा // रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए छत्तीसगढ़ में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग का सघन अभियान जारी है। “बने खाबो–बने रिहबो 2.0” के तहत 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक सात दिवसीय खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य विभाग द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण और खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग की जा रही है।

बुधवार को कटघोरा स्थित कान्हा डेयरी और श्याम बाबा डेयरी में खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए पनीर के सैंपल लिए। पनीर में मिलावट अथवा नकली होने की आशंका के चलते दोनों प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल जांच के लिए रायपुर स्थित खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

खाद्य विभाग की टीम में अभिहित अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे। अब प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पनीर की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। रिपोर्ट में मानक के विपरीत या मिलावटी पाए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण और सैंपलिंग की जा रही है, ताकि बाजार में मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page