LETEST
Blog

उपस्थिति रजिस्टर में हेराफेरी, बिल्हा शिक्षा कार्यालय का कर्मचारी निलंबित…

बिलासपुर // बिल्हा विकासखंड शिक्षा कार्यालय में उपस्थिति पंजी से छेड़छाड़ और अनाधिकृत अनुपस्थिति के आरोप में सहायक ग्रेड-02 विकास तिवारी को जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विभागीय जांच में पाया गया कि विकास तिवारी कई बार बिना सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित रहते थे और निर्धारित दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे थे। सबसे गंभीर आरोप उपस्थिति रजिस्टर में हेराफेरी का है। आरोप है कि अधिकारियों द्वारा अनुपस्थिति दर्ज करने के बाद भी उन्होंने खुद हस्ताक्षर कर रिकॉर्ड बदलने का प्रयास किया, जिसे सरकारी दस्तावेजों में गंभीर हस्तक्षेप माना गया।

निलंबन अवधि में विकास तिवारी का मुख्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टैगनबाड़ा, विकासखंड कोटा निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता ही मिलेगा।

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि कार्यालयीन पंजी में छेड़छाड़ और अनाधिकृत अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियम विरुद्ध कार्य करने वाले कर्मचारियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page