LETEST
Blog

अजब-गजब मामला! रेड मारने गई पुलिस की गाड़ी हुई चोरी, शातिर चोर को ऐसे किया गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर एक अनोखा मामला सामने आया है. जहां पुलिस गांजा पकड़ने के लिए निकली और जब पुलिस गाड़ी से उतरकर आरोपी की तलाश कर रही थी, इसी दौरान पुलिस की बोलेरो वाहन को चोरों ने पार कर दिया, इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप पहुंच गया लेकिन साइबर सेल पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई और अंबिकापुर शहर के भीतर ही आरोपी के साथ बोलेरो को बरामद कर लिया गया. बताया गया है कि गांजा पकड़ने के लिए निकले प्रशिक्षु डीएसपी का मोबाइल फोन भी बोलेरो में ही था और उसी के लोकेशन के आधार पर पुलिस ने बोलेरो और उसके आरोपों को पकड़ लिया.

रेड मारने गई पुलिस की गाड़ी हुई चोरी

प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे कोतवाली थाना स्टाफ के साथ गांजा की रेड करने सत्तीपारा क्षेत्र में गए थे. तभी मौके का फायदा उठाकर पुलिस की बोलेरो वाहन लेकर शातिर चोर भाग गया. राम मंदिर के पास से चोरी हुई बोलेरो वाहन को पुलिस ने बरामद किया. प्रशिक्षु डीएसपी का मोबाइल बोलेरो में छूटने की वजह से चोर तक पुलिस पहुंच सकी. शातिर चोर मुकेश नामदेव को पुलिस ने गिरफ्तार किया, चोर के पास से बोलेरो वाहन और बोलेरो की चाबी दोनों बरामद हुई.

अपराधियों के हौसले बुलंद

दूसरी तरफ इस पूरी घटना के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर अपराधियों का हौसला कितना अधिक बढ़ गया है कि सीधे पुलिस की गाड़ी ही चोरी हो जा रही है वह भी तब जब पुलिस खुद और उसमें को पकड़ने के लिए निकली हुई है हालांकि इस पूरे मामले का फिलहाल पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था पर भी कई बड़े सवाल खड़े किए हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page