
रलिया कार्यालय में हुई कार्यसमिति बैठक: जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर ने संभाली कमान | विनोद यादव ने रखा राजनीतिक प्रस्ताव, सर्वसम्मति से पास।
कोरबा // भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का ‘मिशन’ तेज कर दिया है। जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भिलाई बाजार मंडल ने बुधवार को रलिया स्थित मंडल कार्यालय में कार्यसमिति एवं मासिक बैठक कर बूथ सशक्तिकरण का बिगुल फूंका।
बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुआ। मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर ने कार्यकर्ताओं को ‘संगठन की सबसे बड़ी ताकत’ बताते हुए एकजुट होकर जन-जन तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का आह्वान किया।
*’बूथ कार्यकर्ता ही असली शक्ति’: अर्जुन गुप्ता*
मंडल प्रभारी अर्जुन गुप्ता ने साफ कहा- “भाजपा की रीढ़ बूथ के कार्यकर्ता हैं। हर बूथ पर सक्रियता बढ़ाओ, जनता से सतत संवाद रखो।” उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में पूरी ताकत झोंकने को कहा।
*’घर-घर पहुंचाओ सरकार की योजनाएं’: शैलेंद्र यादव*
सह प्रभारी शैलेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया- “केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना है। राष्ट्रहित सर्वोपरि रखकर संगठन मजबूत करो।”
*राजनीतिक प्रस्ताव पास*
जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार यादव ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा, जिसे कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से पारित कर दिया। सभी ने संगठन की नीतियों और आगामी कार्यक्रमों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।
*कौन-कौन रहा मौजूद*
बैठक में जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी शैलेंद्र यादव, जिपं सदस्य विनोद यादव, मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर, महामंत्री हेमंत तिवारी, प्रताप सिंह कंवर समेत दर्जनों पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में संगठन विस्तार, आगामी गतिविधियों और बूथ स्तर तक भाजपा को अभेद्य बनाने की रणनीति पर मंथन हुआ। संचालन हेमंत तिवारी ने किया, आभार प्रताप सिंह कंवर ने किया।



