
*उरला पुलिस ने 137(2) BNS के तहत दर्ज किया मामला | आयुष और पीयूष की तलाश जारी*

रायपुर छत्तीसगढ़ // राजधानी के उरला थाना क्षेत्र से 2 नाबालिग सगे भाई *बिना बताए घर से चले गए* हैं। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
*क्या है पूरा मामला*
पुलिस के अनुसार *आयुष चौहान और पीयूष चौहान*, निवासी राजेंद्र नगर, थाना उरला क्षेत्र, *दिनांक 08 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 11:00 बजे रेंजर साइकिल* से घर से निकले थे। इसके बाद से दोनों वापस नहीं लौटे।
इस संबंध में थाना उरला में *अपराध क्रमांक 311/26, धारा 137(2) BNS* के तहत मामला पंजीबद्ध कर दोनों बालकों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम आसपास के CCTV, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी जांच कर रही है।
*पुलिस की अपील*
यदि आपको कहीं भी *आयुष चौहान और पीयूष चौहान* दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
*संपर्क:*
*थाना प्रभारी उरला*
*मोबाइल:* 9479191032
*नोट:* कृपया इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि दोनों बच्चे जल्द अपने घर पहुंच सकें।



