LETEST
Blog

डीडी नगर पुलिस का ट्रिपल अटैक: शराब, चाकू, अड्डेबाजी पर एक साथ वार | 12 आरोपी गिरफ्तार, 1 जेल भेजा…

रायपुर // अवैध शराब, हथियार और अड्डेबाजी के खिलाफ डीडी नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को एक साथ तीन जगह कार्रवाई कर 12 आरोपियों पर शिकंजा कसा। अलग-अलग मामलों में आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट और बीएनएसएस के तहत केस दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

1. रायपुरा तालाब पर शराब का अड्डा ध्वस्त 
दिनांक 03.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर डीडी नगर पुलिस ने रायपुरा स्थित कुरी तालाब के पास रेड मारी। मौके से आरोपी _अमर गुप्ता, निवासी महादेव घाट_ को 5.400 लीटर देशी मदिरा के साथ पकड़ा गया। आरोपी शराब बेच रहा था। उसके खिलाफ अपराध क्र. 57/26, धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

2. विसर्जन कुंड पर चाकू लहरा रहा था बदमाश 
रात्रि गश्त के दौरान सूचना मिली कि विसर्जन कुंड, महादेव घाट के पास एक युवक चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर _शंकर साहू, निवासी कुकुरबेड़ा, सरस्वती नगर_ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद हुआ। अपराध क्र. 355/26, धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर उसे भी जेल भेजा गया।

3. 10 अड्डेबाजों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी कर शांति भंग करने वालों को पहले समझाइश दी गई थी। नहीं मानने पर पुलिस ने घेराबंदी कर 10 अड्डेबाजों को पकड़ा। सभी के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर एसीपी न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस का बयान
रायपुर पुलिस ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री, हथियार प्रदर्शन और अड्डेबाजी के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। असामाजिक तत्वों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page