जुआ फड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: फार्महाउस मालिक समेत 8 जुआरी गिरफ्तार,40 लाख की संपत्ति जब्त…

बिलासपुर छत्तीसगढ़ // जिले के कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गतौरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में चल रहे युवा के बड़े फाड़ पर पुलिस ने देर रात दबिश देकर फार्म हाउस मालिक सहित 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीएसपी सिविल लाइन और एसडीओपी कोटा के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने मौके से नकद राशि, मोबाइल फोन और चार पहिया वाहनों सहित लगभग 40 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गतौरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्महाउस में लंबे समय से जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा, जहां कई लोग जुआ खेलते पकड़े गए। मौके से 3 लाख 80 हजार रुपए नकद,11 नगमोबाइल फोन और 5 चार पहिया वाहन बरामद किए हैं।

फ़ार्म के मालिक मनीष शर्मा समेत सभी को ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तार किया गया है ।
1.रोशन सिंह उम्र 38 साल निवासी ओमनगर थाना सिविल लाइंस बिलासपुर
2. मुन्ना गोयल निवासी राजीव गांधी चौक थाना सिविल लाइंस 982
3. विकास सिंह निवासी दीनदयाल कॉलोनी मंगला
4. मनीष शर्मा शर्मा उम्र 42 साल विद्या नगर तारबहार
5 .नीरज शर्मा शर्मा उम्र 42 साल निवासी विद्या नगर थाना तारबहार
6. दीपक अग्रवाल उम्र 37 साल निवासी रामा लाइफ सिटी सकरी
7. चंद्रकिशन अग्रवाल निवासी तखतपुर बिलासपुर
8. मयंक सोनकर उम्र 20 साल निवासी नया बस स्टैंड तिफरा।



