
सक्ती छत्तीसगढ़ // सक्ती कोतवाली पुलिस ने अवैध दुगाही करने और रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को न सिर्फ गिरफ्तार किया, बल्कि उनका जुलूस निकालकर अपराधियों को संदेश दिया कि कानून से बड़ा कोई नहीं है। और जो भी इस तरह का कृत्य करेगा उसका ऐसा ही अंजाम होगा।
प्राथी वार्ड क्रमांक 07 राम मंदिर रोड निवासी अंकित अग्रवाल, पिता स्वर्गीय जयप्रकाश अग्रवाल उम्र 35 वर्ष ने 01 जून 2026 को सक्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि यश ठरवानी उर्फ कंचू एवं लीलाधर यादव उर्फ बाबा ने कुछ दिन पहले उसके फोटोकॉपी दुकान में आकर रंगदारी दिखाते हुए डरा धमकाकर 1 एक हजार रुपए ले लिए।
इसके बाद प्रार्थी रायपुर इलाज हेतु गया हुआ था। इसी दौरान यशरवानी उर्फ कंचू एवं लीलाधर यादव उर्फ बाबा ने और रुपयों की मांग करते हुए जान से मारने एवं आग से जला देने की धमकी दी।30 मई 2026 की देर रात यशरवानी और लीलाधर यादव उसके घर पहुंचे प्रार्थी के नहीं मिलने पर उसकी बाइक होंडा साइन क्रमांक CG 11 AX 7944 को आग लगा दिए।
अंकित अग्रवाल की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। प्रकरण में मौके पर मिले साक्ष्य के आधार पर संदेह यस ठरवानी और लीलाधर यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों के द्वारा प्राप्त करना स्वीकार करने पर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण एवं अपराध धारा
अपराध क्रमांक 249/2026 धारा 308(3),226(च),324(4),3(5) एवं 308(5) बीएनएस।
(01) यशरवानी उर्फ कञ्चू पिता, स्वर्गीय मनोहर ठरवानी, उम्र 25 वर्ष निवासी बुधवारी बाजार थाना सक्ती।
(02) लीलाधार यादव उर्फ बाबा पिता, स्वर्गीय रामकुमार यादव उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 08 संतोषी मंदिर के पास थाना सक्ती छत्तीसगढ़।



