LETEST
Blog

सजग कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित की गई…

नागरिकों को हेल्पलाइन उपयोग, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।

कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालको में मैत्री हेल्पलाइन विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का संचालन उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कोरबा श्रीमती प्रतिभा मरकाम के द्वारा किया गया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं को मैत्री हेल्पलाइन की जानकारी प्रदान करना तथा आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने के लिए जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती प्रतिभा मरकाम द्वारा हेल्पलाइन की उपयोगिता, पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, तथा महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं सामाजिक अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। साथ ही, पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे। इस आयोजन के माध्यम से पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास और सहयोग को और मजबूत करने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को अभिव्यक्ति ऐप एवं मैत्री हेल्पलाइन नंबर 9479282100 के माध्यम से त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

कोरबा पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि वे सजग एवं सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और मैत्री हेल्पलाइन का अधिक से अधिक उपयोग कर सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page