
कोरबा // टीपी नगर रेलवे फाटक के आगे ट्रेक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। यह हादसा टीपीनगर चौक के आगे रेल लाइन को पार करते समय सुबह हुआ।
शव देखकर फाटक पर तैनात कर्मचारी ने सीएसईबी चौकी पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू की। कोरबा रेलवे आरपीएफ की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और उसकी पहचान के प्रयास जारी है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो, तो वह तुरंत पुलिस से संपर्क करें।



