LETEST
Blog

यादव महासभा की समीक्षा बैठक में संगठनात्मक मजबूती का शंखनाद, गांव-गांव तक समाज को जोड़ने का संकल्प…

रायपुर में जुटे छत्तीसगढ़भर के पदाधिकारी, राष्ट्रीय नेतृत्व ने दिया एकजुटता, युवा भागीदारी और महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर

रायपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व की विशेष उपस्थिति में संगठनात्मक गतिविधियों, अब तक किए गए कार्यों और उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही समाज की एकजुटता, संगठन के विस्तार और सामाजिक विकास को लेकर भविष्य की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय श्री जगराम सिंह यादव एवं माननीय श्री जगदीश यादव तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी माननीय श्री मनोज कुमार सिंह यादव का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बैठक में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित संगठनात्मक गतिविधियों, सामाजिक कार्यों और उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस दौरान संगठन के विस्तार, युवाओं की सक्रिय भागीदारी, महिला सशक्तिकरण तथा समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए।

एकजुटता और सामूहिक जिम्मेदारी से मजबूत होगा संगठन

बैठक में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि किसी भी संगठन की वास्तविक ताकत उसके पदाधिकारियों के पदों में नहीं, बल्कि आपसी समन्वय, सक्रिय सहभागिता, सामूहिक जिम्मेदारी और समाज के प्रति समर्पण में निहित होती है। वक्ताओं ने कहा कि आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर समाजहित को सर्वोपरि रखना होगा। संगठन को गांव-गांव और जिले-जिले तक मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी।

प्रदेशभर के पदाधिकारियों की रही उल्लेखनीय उपस्थिति

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव श्री ER SD यादव, श्री डी.आर. यादव, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती ममता यादव, दुर्ग संभाग प्रभारी श्री मिथलेश यादव, रायपुर संभाग प्रभारी श्री कमल यादव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री राहुल यादव, श्री परमानंद यादव, श्री शिव यादव, रायपुर महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती पूनम यादव, युवा प्रकोष्ठ के रायपुर जिलाध्यक्ष श्री नीरजन यादव, बलौदाबाजार से श्री हेमंत यादव, रायपुर ग्रामीण से श्री नागेश यादव, जिला महामंत्री श्री रमेश यादव, रायगढ़ के पार्षद श्री अशोक यादव एवं जांजगीर-चांपा जिलाध्यक्ष श्री गिरधारी यादव सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए अनेक पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

नई ऊर्जा और संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा संगठन

बैठक में सहभागियों ने अपने विचार रखते हुए संगठन को नई दिशा देने और सामाजिक एकता को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन और प्रदेशभर के पदाधिकारियों की सामूहिक सहभागिता से संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई।

बैठक का मूल संदेश स्पष्ट रहा कि समाज की ताकत उसकी एकता है और संगठन की सफलता सामूहिक प्रयासों पर निर्भर करती है। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, छत्तीसगढ़ को नई ऊर्जा, आपसी विश्वास और मजबूत संगठनात्मक ढांचे के साथ आगे बढ़ाने पर सभी ने अपनी प्रतिबद्धता जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page