LETEST
Blog

दिल्ली जाना हुआ आसान, बिलासपुर से सीधी जाएगी फ्लाइट, 3 मई से शुरू हो रही सेवा, रात में भी कर सकेंगे सफर…

बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट सेवा 3 मई से शुरू होने जा रही है. इस नई सुविधा से क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और राजधानी तक पहुंचना पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगा. अब यात्री एयरपोर्ट से रात में भी हवाई सफर कर पाएंगे.

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ से दिल्ली सफर करने वालों के लिए राहत की खबर है उनकी यात्रा अब आसान होने जा रही है. अब यात्री देवी केवट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सीधी हवाई यात्रा कर सकेंगे. 3 मई से बिलासपुर-बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइ सेवा शुरू हो रही है. जिससे यात्रियों को काफी आराम मिलेगी और वे मात्र 2 घंटे 40 मिनट में दिल्ली पहुंच सकेंगे.

जारी शेड्यूल के अनुसार, यह फ्लाइट हर रविवार संचालित होगी और हर रविवार 6:20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 6:45 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी और 2 घंटे 40 मिनट का समय लेते हुए फ्लाइट 9:25 बजे दिल्ली में लैंड करेगी. देवी केवट एयरपोर्ट को 6 फरवरी 2026 को नाइट लैंडिंग का लाइसेंस मिल चुका है. जिसके बाद अब रात के समय भी उड़ानों का संचालन संभव हो गया है और अब यात्री एयरपोर्ट से रात में भी हवाई सफर कर पाएंगे. नए शेड्यूल के बाद यात्रियों के लिए दिनभर काम करने के बाद शाम को सफर करना आसान होगा.

एयरपोर्ट के विस्तार का प्रस्ताव
इधर, एयरपोर्ट के विकास को लेकर भी काम जारी है. रनवे विस्तार का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिसके तहत इसे 1800 मीटर तक बढ़ाने की तैयारी की जा रही है. भविष्य में 4C कैटेगरी के विमान संचालन के लिए 2200 मीटर रनवे आवश्यक होगा, जबकि लक्ष्य इसे 2800 मीटर तक विस्तारित करने का है. हालांकि, इस पूरे विस्तार कार्य में 2 से 3 साल का समय लगने का अनुमान है और कुछ तकनीकी चुनौतियां भी सामने हैं.

हवाई सुविधा समिति ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रविवार के साथ-साथ बुधवार को भी फ्लाइट सेवा शुरू करने की मांग उठाई है. अगर यह मांग पूरी होती है, तो बिलासपुर से हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page