मानिकपुर पुलिस ने जब्त किया 1 लाख रुपए का अवैध पटाखा, दुकान को बना रखा था गोदाम, हो सकती थी बड़ी घटना…

मानिकपुर पुलिस द्वारा अवैध रूप से रखे लगभग 1 लाख का पटाखा जब्त करने में सफलता पाई है। आरोपी से 1 लाख से ज्यादा कीमत के कई कार्टून पटाखा जब्त किया गया है। विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
कोरबा छत्तीसगढ़ // जिले के मानिकपुर चौकी थाना कोतवाली कोरबा अंतर्गत रेलवे कॉलोनी झोपड़ी में अवैध फटाका भंडारण के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने एक दुकान में छिपाकर रखे गए 1 लाख रुपए से अधिक मूल्य के पटाखे जब्त किए हैं।
रिहायशी इलाके में भंडारण
मानिकपुर चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शाम को लोचन प्रसाद केसरवानी उर्फ कर्रा केसरवानी पिता स्वर्गीय नक्छेड़ किसरवानी उम्र 48 वर्ष रेलवे कॉलोनी, झोपड़ी के दुकान पर छापा मारा। जांच में पाया गया कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री,घनी आबादी वाले क्षेत्र के भीतर दुकान में जमा की गई थी।
विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस के तहत केस के दर्ज
पुलिस ने इस मामले में विस्फोटक अधिनियम 1884 और विस्फोटक नियम 2021 एवं बीएनएस की धारा 288,9(ख) की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। अधिकारियों के अनुसार, आबादी के बीच पटाखों का इतना बड़ा जाखिरा किसी भी वक्त बड़े हादसे का कारण बन सकता था।
सुरक्षा के मद्देनजर जारी रहेगी जांच अभियान
मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि संभावित हादसों को रोकने के लिए लगातार संघन जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र के अन्य संदिग्ध स्थानों पर भी तलाशी ली जाए, जहां चोरी छिपे पटाखों का भंडारण किए जाने की आशंका है।
कार्रवाई में मानिकपुर चौकी प्रभारी और स्टाफ रहे शामिल
दो घंटे तक चली इस कार्रवाई में मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर, सुदामा पाटले और चौकी स्टाफ मौजूद रहे। जब्त किए गए पटाखों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है और भंडारण गृह को नियमों के उल्लंघन के चलते वैधानिक प्रक्रिया के दायरे में लिया गया है।



