LETEST
Blog

रतनपुर पुलिस की कार्रवाई: गाँजा और अवैध शराब के साथ महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार..

बिलासपुर // थाना रतनपुर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गाँजा और अवैध शराब के साथ एक महिला और दो शराब कोचियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस को मिली मुखबिर की सूचना पर दो जगह रेड की गई:
– *ग्राम बिरगहनी* में जयराम गंधर्व के घर से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद। 
– *ग्राम लखराम* में देवकुमार उर्फ देवा भारद्वाज के घर से 100 पाव यानी 18 लीटर देशी प्लेन शराब और 2 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त। 
– *ग्राम कलमीटार* में दुर्गा मंदिर के पास गीता बाई बंजारे के कब्जे से 310 ग्राम गाँजा कीमती 15,000 रुपये और बिक्री रकम 270 रुपये पकड़े गए।

कुल जब्ती: 310 ग्राम गाँजा, 18 लीटर देशी शराब, 14 लीटर कच्ची महुआ शराब, कुल कीमत करीब 24,600 रुपये।

गिरफ्तार आरोपी: 
1. गीता बाई बंजारे, 39 वर्ष, निवासी कलमीटार 
2. जयराम गंधर्व, 50 वर्ष, निवासी बिरगहनी 
3. देवकुमार उर्फ देवा भारद्वाज, 48 वर्ष, निवासी लखराम 

तीनों पर आबकारी एक्ट और नारकोटिक एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

यह कार्रवाई एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश और एएसपी मधुलिका सिंह, एसडीओपी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरी. विष्णु यादव के नेतृत्व में की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page