LETEST
Blog

सुखरीकला, तानाखार, चिर्रा और खैरभवना में जनसमस्या निवारण शिविर आज…

कोरबा // सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्रामीणों के समस्याओं, मांग एवं शिकायतों के निराकरण और उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने व लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य से 05 जून को प्रातः 10 बजे से विकासखंड करतला के कलस्टर ग्राम सुखरीकला, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम तानाखार, कोरबा के ग्राम चिर्रा और कटघोरा विकासखंड के ग्राम खैरभवना में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने विभागीय अधिकारियों को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। साथ ही ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page