LETEST
Blog

भदराखार में जुआ फड़ पर पुलिस का बड़ा धावा, 14 जुआड़ी गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा // शिवरीनारायण पुलिस ने जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सिंघुल-भदराखार में संचालित जुआ फड़ पर छापा मारकर 14 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगद राशि सहित दो मोटरसाइकल और जुआ खेलने का सामान जब्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 7 जून 2026 की देर शाम शिवरीनारायण पुलिस को सूचना मिली कि भदराखार क्षेत्र में जुआ फड़ संचालित हो रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और मौके से 14 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
जब्त सामग्री
नगद राशि : 1,03,800 रुपये
दो मोटरसाइकल : स्प्लेंडर प्लस CG22X7021 एवं SP-125, कुल कीमत लगभग 80,000 रुपये
52 पत्ती ताश की गड्डी
प्लास्टिक बोरी एवं फट्टी
गिरफ्तार आरोपी
राधेश्याम साहू, दिलीप कुमार पैकरा, विक्की वर्मा, कमलेश कैवर्त, गेंदराम कैवर्त, रतन केंवट, ओम कुमार कैवर्त, जगदीश दास मानिकपुरी, परमेश्वर देवांगन, सुनील केंवट, माधवराम लोहार, समीर प्रेमी, कमलनारायण साहू एवं भीमराम कैवर्त को गिरफ्तार किया गया।
दर्ज हुआ मामला
सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 194/26 एवं 195/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी के.पी. सिंह, प्र.उ.नि. रितेश परमार, प्र.आर. छगन साहू, आरक्षक पतिराम यादव, टुकेश्वर डडसेना, कुलदीप खुंटे, बलराम यादव, राजेश कौशिक तथा शिवरीनारायण थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page