LETEST
Blog

650वीं जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’ शुरू, छह माह तक घर-घर पहुंचाए जाएंगे संत गुरु रविदास के संदेश…

650 दीप, कलश यात्राएं और समरसता संवाद के जरिए सामाजिक सद्भाव को मिलेगा बढ़ावा…

कोरबा। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में छह माह तक ‘समरसता संकल्प अभियान’ चलाएगी। अभियान का उद्देश्य संत गुरु रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज के सभी वर्गों के बीच सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है।

भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने प्रेस वार्ता में बताया कि अभियान के तहत जिला, मंडल और बूथ स्तर पर व्यापक जनसंपर्क एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत कलश यात्राएं, समरसता संवाद, सामाजिक सद्भाव कार्यक्रम, संत गुरु रविदास जी के जीवन एवं विचारों पर संगोष्ठियां तथा विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि जिले के सभी मंडलों में 650 दीप मंदिरों में प्रज्वलित किए जाएंगे, जो संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती का प्रतीक होंगे। अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करना है।

कटघोरा विधायक प्रेमचंद्र पटेल ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समता, सद्भाव और मानव सेवा का अनुपम उदाहरण है। उनके विचार आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मंडल और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर संत गुरु रविदास जी के संदेश को घर-घर पहुंचाने का कार्य करेगी।

प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं अजय विश्वकर्मा, जिला पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर, जिला एससी मोर्चा अध्यक्ष राजेश लहरे, नवीन अरोड़ा, शैलेंद्र यादव, संजय राठौर, नीरज ठाकुर, अजय चंद्रा, प्रदीप सिंह और उदय श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page