LETEST
Blog

करही को मिली 24×7 सुरक्षा की सौगात: SP विजय पाण्डेय-प्रफुल्ल ठाकुर ने काटा फीता, खुला पुलिस सहायता केंद्र…

थाना बिर्रा क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर लगेगी लगाम | शक्ति SP प्रफुल्ल ठाकुर, ASP उमेश कश्यप, संयुक्त कलेक्टर अरुण सोम रहे मौजूद | पर्यावरण दिवस पर बृहद वृक्षारोपण।

जांजगीर-चांपा // थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और ग्रामीणों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस सहायता केंद्र का भव्य शुभारंभ किया गया। जांजगीर SP विजय कुमार पाण्डेय IPS ने विधिवत फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया।

दो जिलों के SP रहे मौजूद

इस मौके पर शक्ति जिले के SP प्रफुल्ल ठाकुर, ASP जांजगीर उमेश कुमार कश्यप, संयुक्त कलेक्टर शक्ति अरुण सोम, बिर्रा सरपंच, करही सरपंच, पंचगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में लोकार्पण संपन्न हुआ।

अब थाना-चौकी नहीं जाना पड़ेगा

SP विजय पाण्डेय ने कहा कि यह केंद्र बिर्रा क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करेगा। अब ग्रामीणों को छोटी-बड़ी घटना की सूचना देने या पुलिस मदद के लिए थाना-चौकी तक नहीं जाना पड़ेगा। पुलिस सहायता केंद्र से अपराधों पर त्वरित कार्रवाई होगी और असामाजिक तत्वों में कानून का खौफ बढ़ेगा।

24 घंटे तैनात रहेगा पुलिस बल

नए पुलिस सहायता केंद्र में 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती रहेगी ताकि आमजन को तत्काल सहायता मिल सके। ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया।

पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण

05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस सहायता केंद्र परिसर में SP विजय पाण्डेय, SP प्रफुल्ल ठाकुर, ASP उमेश कश्यप एवं जनप्रतिनिधियों ने बृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया।

स्टाफ को सख्त निर्देश

शुभारंभ के बाद दोनों जिलों के SP और ASP ने केंद्र का निरीक्षण कर स्टाफ को जनता से संवेदनशील व्यवहार करने और हर शिकायत पर त्वरित एक्शन लेने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page