90 वर्षीय बुजुर्ग 5 साल से लापता, मानिकपुर चौकी में गुमशुदगी हैं दर्ज…

कोरबा छत्तीसगढ़ // मानिकपुर चौकी क्षेत्र के मुड़ापार बाईपास जायसवाल पेट्रोल पंप के पास से 90 वर्षी बुजुर्ग लापता हो गई हैंl परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश कर रही है।मुड़ापार के 90 वर्षीय देवरति मिश्रा कद 5 फिट, चेहरा लंबा दुबली, पतली 24/06/2021 शाम 4 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। गुमशुदगी की सूचना मानिकपुर चौकी में दी गई है। लेकिन 5 साल बीत गए पता नहीं चल सका।
पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों और जिलों में पूछताछ के साथ ही बुजुर्ग की तलाश आज तक कर रही है। परिजनों के अनुसार देवरति मिश्रा की उम्र 90 वर्ष है और वह घर से निकलने के बाद से अब तक वापस नहीं आई हैं।
पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उक्त बुजुर्ग के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दें।



