LETEST
Blog

कटघोरा नगर पालिका में ₹13.60 लाख का कथित घोटाला! BJP जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का हल्ला बोल, CMO की बर्खास्तगी और उच्चस्तरीय जांच की मांग…

कोरबा/कटघोर // कटघोरा नगर पालिका परिषद में ‘अटल परिसर’ स्थित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा निर्माण और ‘ब्रॉन्ज’ सामग्री की खरीदी में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने इस कथित ₹13.60 लाख के घोटाले को लेकर मोर्चा खोलते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने और मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग की है।

ब्रॉन्ज के नाम पर कंक्रीट का खेल?

गोपाल मोदी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि अटल परिसर में ब्रॉन्ज सामग्री के नाम पर भारी फर्जीवाड़ा हुआ है। शिकायत के अनुसार, निर्माण कार्य में जिस ब्रॉन्ज (कांसा) सामग्री का भुगतान उठाया गया, उसके स्थान पर निम्न गुणवत्ता की सामग्री अथवा साधारण कंक्रीट का उपयोग किया गया है। ब्रॉन्ज के नाम पर लगभग ₹13.60 लाख की वित्तीय अनियमितता की आशंका जताई जा रही है।


“यह केवल सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं, बल्कि जनता के विश्वास के साथ गंभीर छल है। ऐसे मामलों में दोषियों पर ऐसी कठोर कार्रवाई हो, जिससे भविष्य में कोई अधिकारी या ठेकेदार सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का साहस न कर सके।”
➡️ गोपाल मोदी, जिलाध्यक्ष (BJP)

BJP जिलाध्यक्ष ने की ये मुख्य मांगें:

1. तकनीकी जांच: विशेषज्ञों की टीम बनाकर निर्माण कार्य की तकनीकी गुणवत्ता और इस्तेमाल की गई सामग्री की फॉरेंसिक/लैब जांच कराई जाए।
2. स्वतंत्र एजेंसी से जांच: पूरे प्रकरण की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी या वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से कराई जाए।
3. दस्तावेजों का ऑडिट: भुगतान, निविदा (टेंडर) प्रक्रिया, मेजरमेंट बुक (M.B.), बिल, वाउचर और अन्य संबंधित अभिलेखों का बारीकी से वित्तीय ऑडिट हो।
4. कठोर विधिक कार्रवाई: जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ विभागीय एवं कानूनी (FIR) कार्रवाई की जाए।


भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पार्टी हमेशा भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी प्रशासन की पक्षधर रही है। जनहित और शासन की साख बनाए रखने के लिए इस मामले में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई बेहद जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page