LETEST
Blog

चलती BMW में सनरूफ खोलकर गर्लफ्रेंड ने किया डांस: रईसजादे बॉयफ्रेंड को पकड़ थाने ले गई पुलिस…

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कार पर सवार युवती ने खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी की, युवती चलती BMW कार की सनरुफ खोलकर डांस करती नजर आई, इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना चक्रभाटा थाना क्षेत्र के रायपुर बिलासपुर नेशनल हाईवे की है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार सवार रसूखदार युवक को पकड़ लिया और उसकी कार भी जब्त कर ली है। युवक का नाम प्रतीक लूथर 36 वर्ष शुभम विहार का रहने वाला है, रविवार रात वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने निकला था, तभी ईस्टर्नबाजी की घटना हुई।

सनरुफ खोलकर डांस कर रही थी गर्लफ्रेंड

जानकारी के मुताबिक रविवार को रविवार रात BMW कार सवार युवक हाइवे पर तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ा रहा था। इसी दौरान उसकी गर्लफ्रेंड सनरूफ खोलकर डांस करती नजर आईं।

चलती कार में स्टंट और लापरवाही का यह वीडियो पीछे से किसी राहगीर ने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

ट्रैफिक पुलिस ने BMW कार जब्त की

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने BMW कार जब्त कर ली। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने उसमें सवार युवक प्रतीक लूथर 36 वर्ष के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

पूछताछ के दौरान प्रतीक लूथर ने स्वीकार किया कि उसने कार चलाते समय ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है। पुलिस ने उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की।

रामगोपाल करियारे ASP ट्रैफिक ने कहा है कि
सड़क पर स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page