LETEST
Blog

बिलासपुर रेंज के IG राम गोपाल गर्ग ने नव नियुक्त PSI को दिए कड़े अनुशासन और डिजिटल दक्षता के निर्देश…

बिलासपुर // पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री राम गोपाल गर्ग ने रेंज में पदस्थ नव नियुक्त प्रशिक्षु उप निरीक्षकों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक ली। बैठक रक्षित केंद्र बिलासपुर के चेतना भवन में आयोजित हुई, जिसमें एसएसपी रजनेश सिंह सहित रेंज के सभी एसपी वीसी से जुड़े।

IG गर्ग ने नव PSI को 5 मुख्य दिशा-निर्देश दिए:

*1. आचरण और अनुशासन* 
वर्दी में हर अधिकारी पूरे विभाग का प्रतिनिधित्व करता है। कदाचार से बचें, जनता के सामने उदाहरण बनें और खुद हेलमेट जैसे यातायात नियमों का पालन करें।

*2. तकनीकी दक्षता* 
CCTNS में एंट्री खुद करें। ‘सशक्त’, ‘ई-साक्ष्य’, I/O Mitan और ‘समाधान’ ऐप्स का 100% उपयोग अनिवार्य। कंप्यूटर, सोशल मीडिया और साइबर की अच्छी समझ रखें।

*3. विवेचना कौशल* 
हर प्रशिक्षु को कम से कम 5 समन और 5 वारंट तामील करने होंगे। पुरानी FIR, चार्जशीट पढ़ें और थाने के अनुभवी मोहर्रिर-विवेचकों से सीखें।

*4. जनता के प्रति संवेदनशीलता* 
शिकायतकर्ताओं को धैर्य से सुनें और उन्हें कानून सम्मत कार्रवाई का भरोसा दिलाएं।

*5. डेली डायरी और नियम* 
आचरण नियमों का पालन करें और डेली डायरी अनिवार्य रूप से मेंटेन करें। इसकी कभी भी औचक जांच हो सकती है।

बैठक के अंत में IG गर्ग ने कहा कि आने वाले 20-25 साल तक छत्तीसगढ़ पुलिस की छवि इसी नए बैच पर निर्भर करेगी, इसलिए निष्ठा और ईमानदारी से काम करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page