LETEST
Blog

जांजगीर जिला जेल में कैदी की मौत: बाथरूम में फंदे पर लटका मिला शव, एक दिन पहले ही भेजा गया था जेल…


*मृतक दुवास केंवट, 21 वर्ष, निवासी जवाली, बाकीमोंगरा, कोरबा | 8 जून को बलौदा पुलिस ने नाबालिग मामले में भेजा था जेल | CSP योगिता बाली ने किया घटनास्थल का निरीक्षण | पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार* 

*जांजगीर-चांपा* // जिला जेल में मंगलवार सुबह एक कैदी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान दुवास केंवट, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम जवाली, थाना बाकीमोंगरा जिला कोरबा के रूप में हुई है। उसे एक दिन पहले ही नाबालिग से जुड़े मामले में न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।

*बाथरूम में मिला शव* 
घटना मंगलवार सुबह सामने आई जब जेल परिसर के बाथरूम की सफाई के लिए कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने बाथरूम की खिड़की पर दुवास केंवट को लटका हुआ देखा। सूचना तत्काल जेल प्रशासन को दी गई, जिसके बाद कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई।

*फॉरेंसिक टीम ने की जांच
सूचना मिलते ही CSP योगिता बाली के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस, फॉरेंसिक टीम और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

*एक दिन पहले ही आया था जेल
पुलिस के अनुसार, दुवास केंवट को बलौदा पुलिस ने नाबालिग से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था। उसे 8 जून को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल भेजा गया था। जेल भेजे जाने के 24 घंटे के भीतर ही उसकी मौत हो गई।

*परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

*जेल सुरक्षा पर उठे सवाल
जेल के भीतर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक दिन पहले ही जेल आए कैदी की संदिग्ध मौत कैसे हुई, यह जांच का विषय है।

*हर एंगल से जांच: पुलिस
पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page