LETEST
Blog

वेदांता पावर प्लांट हादसा: चेयरमैन सहित 8 अधिकारी-कर्मचारी पर FIR दर्ज…

सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट हादसे के बाद पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रारंभिक जांच में गंभीर लापरवाही सामने आई है।

(1) वेदांता पावर प्लांट हादसे में 20 मजदूरों की मौत हुई।

(2) चेयरमैन अनिल अग्रवाल सहित 8 अधिकारियों पर FIR दर्ज।

(3) प्रारंभिक जांच में प्लांट प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई।

चेयरमैन सहित 8 अधिकारी-कर्मचारी पर FIR दर्ज (फाइल फोटो)

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई में स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंपनी प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रारंभिक जांच में प्लांट प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है।

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, प्लांट हेड देवेंद्र पटेल समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। सभी आरोपितों पर बीएनएस की धारा धारा 106(1), 289, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

20 मजदूरों की हुई मौत

गौरतलब है कि 14 अप्रैल को प्लांट में हुए बायलर हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 घायल मजदूरों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार मृतकों में पांच मजदूर छत्तीसगढ़ के निवासी हैं, जबकि 15 अन्य मजदूर विभिन्न राज्यों से काम करने आए थे। घटना के बाद से प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जांच में जुटी पुलिस

एसपी ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और यदि आवश्यक हुआ तो अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी मजदूरों का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page