कोरबा पुलिस ने 11.50 लाख के 75 मोबाइल लौटेए: CEIR पोर्टल के माध्यम से हुए बरामद… देखें वीडियो

पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि जिले की पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा एवं विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से सजग कोरबा सतर्क कोरबा अभियान के तहत कार्य कर रही है। इस अभियान के तहत साइबर पुलिस थाना कोरबा द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतीश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी के दिशा निर्देश तथा साइबर पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के मार्गदर्शन में साइबर सेल एवं साइबर पुलिस थाना कोरबा पुलिस ने मंगलवार को 11.50 लाख रुपए कीमत की कुल 75 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिए। ये मोबाइल विभिन्न कंपनियों के थे और इन्हें सीईआईआर ( सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से बरामद किया गया था। आज साइबर पुलिस थाना कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में कुल 75 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप गए। मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान देखने को मिली। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामियों ने कोरबा पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं साइबर टीम को धन्यवाद ज्ञापित भी किया। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल वापस मिल पाएगा, लेकिन कोरबा पुलिस के प्रयासों से उनका विश्वास और मजबूत हुआ है।

उल्लेखनीय है कि साइबर पुलिस थाना कोरबा द्वारा पिछले 04 महीनों में 200 से अधिक गो, मोबाइल फ़ोन ट्रैक कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस दिलाया जा चुका है। पूर्व में भी कोरबा पुलिस द्वारा इस प्रकार के विशेष अभियान चलाकर नागरिकों को उनके गुम मोबाइल लौटाए गए हैं।

साइबर पुलिस थाना कोरबा एवं जिले के समस्त थाना/ चौकी स्टाफ के संयुक्त प्रयास से विभिन्न जिलों एवं राज्यों से गोमोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अजय सोनवानी एवं साइबर टीम का विशेष योगदान रहा।

कोरबा पुलिस की यह पहल आम जनता में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने तथा पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
✅ वेबसाइट – https://www.ceir.gov.in� पर जाएं।
✅ “Block Stolen/Lost Mobile” विकल्प चुनें।
✅ मोबाइल संबंधी जानकारी, पुलिस कंप्लेंट की कॉपी, पहचान पत्र एवं मोबाइल बिल अपलोड करें।
✅ आवेदन सबमिट करने के बाद पुलिस एवं टेलीकॉम कंपनियों द्वारा मोबाइल ट्रैक किया जाएगा।
✅ मोबाइल मिलने पर संबंधित थाना/साइबर पुलिस थाना द्वारा सूचना दी जाएगी।
जनता से अपील:
यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हो जाए अथवा चोरी हो जाए, तो तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें अथवा नजदीकी थाना/साइबर सेल को सूचना दें, ताकि तकनीकी सहायता से शीघ्र कार्यवाही कर मोबाइल बरामद किया जा सके।
यदि आप साइबर फ्रॉड के शिकार हो जाएं:
📞 तुरंत 1930 डायल करें।
👮🏻♂️नजदीकी थाना/साइबर पुलिस थाना
💻 अपनी शिकायत www.cybercrime.gov.in पर दर्ज करें।
साइबर सुरक्षा की जानकारी ही आपका बचाव है।
कोरबा पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल, फेसबुक, इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें:
👉 Official Channel Of Korba Police
https://whatsapp.com/channel/0029Vb8445I23n3ZoasGi53x
https://www.facebook.com/share/1CLq82BhWf/
https://www.instagram.com/korba_police?igsh=MWY2NmczNTIyYXQxMQ==

